​'हीरोपंती' के स्टंट मैन का टूटा जबड़ा

​'हीरोपंती' के स्टंट मैन का टूटा जबड़ा
​साजिद नाडियावाला आजकल अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी फ़िल्म 'हीरोपंती' की शूटिंग में व्यस्त है। लेकिन इस फ़िल्म के एक शूट के दौरान उनके स्टंट मैन को चोट लगी गई। जिसके बाद यह दृश्य वहीं रोक कर स्टंट मैन को अस्तपाल ले जाया गया, और शूटिंग को वहीं रोक दिया गया।

यूनिट के करीबी एक सूत्र का कहना है, "टाइगर मीरा रोड स्थित स्टूडियो में एक खास दृश्य की शूटिंग कर रहे थे। जिसमें उन्हें ज़ोर से किक करना था, लेकिन तभी एक्शन के दौरान हुई गलती से स्टंट मैन को चोट लग गई। और उसका जबड़ा टूट गया। इसके बाद फ़िल्म की टीम ने इस स्टंट मेंट को चिकित्सा दिलाई और उसका पूरा खर्चा उठाया।"

​जब इस बारे में साबिर खान से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस खबर को सही बताया। वह कहते है, "जब हम सीन की शूटिंग कर रहे थे तो स्टंट मैन ने ठीक समय पर अपना एक्शन नही किया और उनके जबड़े पर चोट लग गई। लेकिन हमने उसे हॉस्पिटल पहुंचा दिया है और वहाँ अब उसका इलाज चल रहा है। अब हम यही दृश्य किसी दूसरे स्टंट मैं के साथ बाद में शूट करेंगे। साथ ही वह यह भी कहते है कि इसक घटना के बाद टाइगर अपने एक्शन दृश्यों के दौरान और ज्यादा सतर्क हो गये।

End of content

No more pages to load