पूरब ने लोगों से किया 'जल' देखने का आग्रह

पूरब ने लोगों से किया 'जल' देखने का आग्रह
अभिनेता पूरब कोहली ने फिल्म प्रेमियों से इस सप्ताहांत में 'जल' देखने का आग्रह किया है। पूरब ने शुक्रवार को अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "निवेदन : अगर आप 'जल' देखना चाहते हैं तो कृपया इस सप्ताहांत में इसे देखने का प्रयास करें।"

नए निर्देशक गिरीश मलिक निर्देशित 'जल' में पूरब के अलावा तनिशा चटर्जी, कीर्ति कुल्हरी और मुकुल देव ने भूमिका निभाई है।

इस शुक्रवार डेविड धवन की वरुण धवन, नरगिस फाखरी और इलियान डीक्रूज अभिनीत 'मैं तेरा हीरो' भी सिनेमाघरों में उतरी है।

End of content

No more pages to load