डी.जे बने शाहिद

डी.जे बने  शाहिद
शाहिद कपूर एक बहतरीन अभिनेता और डांसर होने के साथ साथ एक संगीत उत्साही भी हैं। पिछले साल एक पार्टी में शाहिद ने डी.जे कंसोल के पीछे अपने कदम रखे जहाँ उन्होंने बतौर डी.जे लोगों का मनोरंजन किया। तब से उन्हें इसे सीखने की और भी ज्यादा इच्छा हो गई।

शाहिद पिछले कुछ दिनों में जिस भी करीबी दोस्तों की पार्टियों में जाते थे वे वहाँ के डी.जे बन जाते थे। यही नहीं अब तो वे इसके इतने शौक़ीन हो गए हैं कि खुद के लिए डी.जे का पूरा कंसोल (console) खरीद लिया है। जब भी वक़्त मिलता है शाहिद उस पर अपना हाथ आज़माने की कोशिश करते हैं।

शाहिद ने अपना ये डी.जे कंसोल घर के लिविंग रूम में रखा है। ये एक भारी उपकरण है जिसे उन्होंने स्पीकर्स के साथ जोड़ कर रखा है।

अलग अलग प्रयोग और मिक्सिंग करने कि कोशिश में शाहिद लगे रहते हैं। डी.जे कंसोल लेने से पहले शाहिद ने हर तरह की जानकारी से उसके बारे में हासिल कर ली थी।

शाहिद अपना म्युज़िक कलेक्शन और भी बहतरीन बनाने में जुटे हुए हैं। हाल ही में जब शाहिद छुट्टियां मनाने विदेश गए थे तो वहाँ भी वे कई विदेशी डी.जे से मिले और उनसे बातचीत भी हर तरह के संगीत के बारे में।

शाहिद एक संगीत प्रेमी हैं और उन लोगों से ज़यादा जुड़ते हैं जिन्हें संगीत में दिलचस्पी होती है। वे हमेशा नए संगीत और संगीत से जुड़े ऐप्लीकेशन की खोज में रहते हैं।

End of content

No more pages to load