सन्नी लियोन को नहीं है बीते कल का पछतावा

सन्नी लियोन को नहीं है बीते कल का पछतावा
अपनी नई फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' की सफलता की खुशी मना रहीं अभिनेत्री सन्नी लियोन का कहना है कि उन्हें बीते समय मे पोर्न फिल्म अभिनेत्री होने का पछतावा नहीं है। यहां शुक्रवार को 'मेंडेट' पत्रिका के आवरणपृष्ठ पर छपी अपनी तस्वीर का अनावरण करते हुए सन्नी ने संवाददाताओं से कहा, "मेरे अब तक के करियर में मैंने जो कुछ भी किया है, उनमें से मुझे किसी चीज का पछतावा नहीं है। मेरा मानना है कि मैंने जो कुछ भी किया उसने मेरे आज का नेतृत्व किया है।"

उन्होने आगे कहा, "यह मेरी जिंदगी का सबसे आकर्षक समय है और अगर मेरा बीता समय नहीं होता तो यह नहीं होता। इसलिए मेरे पेशे को लेकर मुझे कोई पछतावा नहीं है।"

वयस्क फिल्म अभिनेत्री सन्नी 2011 में 'बिग बॉस 5' के साथ मुंबई मनोरंजन उद्योग का हिस्सा बनीं। उनकी पहली फिल्म 2012 में आई 'जिस्म' थी।

सन्नी की अगली फिल्म 'टीना एंड लोलो' है।

End of content

No more pages to load