बिप्स-हरमन ढूंढ रहे है घर

बिप्स-हरमन ढूंढ रहे है घर
एक सूत्र के अनुसार, "बिपाशा बासु और हरमन बावेजा को हाल ही में मुंबई के कई स्थानों पर प्रॉपर्टी ढूंढते हुए देखा गया है। एक हफ्ता पहले ही वह वर्ली मुंबई में कई स्थानों पर गए है। कुछ अपार्टमेंट्स उन्होंने चुने है और अगर सबकुछ ठीक चलता रहा तो जल्द ही वह किसी एक को अपने लिए तय कर लेंगे। अब वे जल्द ही किसी नई जगह पर बसेरा डालना चाहते है।"

​​ ​फिलहाल बिपाशा बांद्रा के एक 1 बीएचके फ़्लैट में रहती है, वहीं हरमन लोखंडवाला में रहते है। इस बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र का कहना है, "बिपाशा बिल्डिंग के सबसे ऊपर वाले फ्लोर पर रहती है। जो 1 बीएचके फ्लैट ​है। लेकिन अब बिपाशा ने इसे 2बीएचके में बदलने की सोची है। ​वह कुछ दिनों से किसी नई जगह पर जाना चाहती थी। लेकिन अब जब वह हरमन के साथ रिश्ते में हैं तो अब दोनों साथ में मिलकर घर लेना चाहते है।"

​वहीं एक और सूत्र बात को आगे बढ़ाते हुए कहता है कि अगर ये जोड़ा एक साथ मिलकर घर ढूंढ रहा है इसका मतलब दोनों ने शादी की तैयारी भी कर ली है। हरमन और बिपाशा से इस बारे में बात नहीं हो पाई है।

End of content

No more pages to load