​​अबु धाबी में बैंग बैंग की शूटिंग

​​अबु धाबी में बैंग बैंग की शूटिंग
ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ ​अब अपनी ​फिल्म ​'​बैंग बैंग ​' के लिए अबुधाबी ​रवाना होंगे। जहाँ फिल्म के बाकी दृश्यों को शूट किया जाएगा।

एक सूत्र ​के अनुसार, " कैटरीना और ​ऋतिक अब अपनी फिल्म 'बैंग बैंग​'​ के लिए खतरनाक एक्शन दृश्य फिल्माएंगे। ​जिसकी शूटिंग अबु धामी में होगी और जिसके लिए दोनों वहां एक महीना लगातार शूट करेंगे।​"​

​वहीं ​फॉक्स स्टार स्टूडियो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विजय सिंह ने ​बताया कि फिल्म की शूटिंग सुचारू रूप से चल रही है और यह एक रोमांटिक एक्शन फिल्म है।

​​फॉक्स स्टार स्टूडियोज ​ के निर्माण में बन रही इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ​कर रहे है। जो दो अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load