'जॉली एलएलबी' की टीम उत्साहित

'जॉली एलएलबी' की टीम उत्साहित
फिल्म 'जॉली एलएलबी' ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। इस तथ्य ने फिल्म की टीम फॉक्स स्टार स्टूडियोज और फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर को दर्शकों के समक्ष उनकी अगली फिल्म 'गुड्ड रंगीला' को सही ढंग से पेश करने के लिए उत्साहित किया है। बुधवार को 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। इसमें 'जॉली एलएलबी' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म घोषित किया गया, जबकि इसी फिल्म के लिए अभिनेता सौरभ शुक्ला को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता घोषित किया गया।

यह फिल्म देश की कानून-व्यवस्था पर एक व्यंग्य है, जिसमें अरशद वारसी और बोमन ईरानी भी हैं।

फिल्म की जीत से खुश कपूर ने कहा, "जॉली एलएलबी' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना वास्तव में बहुत खास है और साथ ही साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, चूंकि हम अपनी अगली फिल्म ला रहे हैं।"

फॉक्स स्टार स्टूडियोज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह ने कहा, "टीम 'जॉली एलएलबी' अब दर्शकों के लिए 'गुड्डू रंगीला' लाने के लिए उत्साहित है।"

End of content

No more pages to load