अब बच्चे मुझसे नहीं डरते : अर्जुन

अब बच्चे मुझसे नहीं डरते : अर्जुन
अभिनेता अर्जुन कपूर कहते हैं कि उनकी पहली दो फिल्मों 'इश्कजादे' और 'गुंडे' की रिलीज के बाद बच्चे उनसे डर गए थे, लेकिन वह अब खुश हैं कि उनकी नई फिल्म '2 स्टेट्स' ने उनके लिए चीजें बदल दी हैं। अर्जुन ने अपनी पहली दो फिल्मों में आक्रामक और देहाती भूमिका निभाईं थी, लेकिन '2 स्टेट्स' में वह एक समझदार, शिष्ट, सुंस्कृत और लुभावने युवक की भूमिका में हैं।

28 वर्षीय अर्जुन ने रविवार को यहां सिनेमैक्स सिनेमाघर में कहा, "सबसे अच्छी बात यह है कि अब बच्चे मुझसे नहीं डरते। मेरी पहली दो फिल्मों के बाद बच्चे मुझसे डर गए थे।"

उन्होंने बताया, "एक बार मुझे एक बच्चे ने देखा और बाला, बाला (गुंडे में अर्जुन के किरदार का नाम) कहना शुरू कर दिया और बाद में उसने रोना शुरू कर दिया। अब कोई बच्चा नहीं रो रहा और वे मेरे साथ फोटो खिंचवाने को तैयार हैं।"

'2 स्टेट्स' दर्शकों को पसंद आई है।

लोकप्रिय लेखक चेतन भगत के मशहूर उपन्यास '2 स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माय मैरिज' पर आधारित '2 स्टेट्स' का निर्देशक अभिषेक वर्मन ने किया है। इसमें अर्जुन के साथ आलिया भट्ट हैं।

End of content

No more pages to load