​क्या अनुष्का को अपने जन्मदिन पर मिलेगा विराट का साथ

​क्या अनुष्का को अपने जन्मदिन पर मिलेगा विराट का साथ
​अनुष्का इन दिनों राजस्थान में अपनी फ़िल्म 'एनएच 10' की शूटिंग कर रही है, और एक मई को यानी अपने जन्मदिन पर भी वह राजस्थान में ही होंगी। लेकिन मजेदार खबर ये हैं कि भले ही वह अपने शूट से अपने लिये वक़्त ना निकाल सकें लेकिन उनके कथित प्रेमी विराट उनके जन्मदिन पर राजस्थान उड़ान भर सकते है।

​यही नहीं उनके कुछ दोस्तों ने अनुष्का के लिये एक खास तौहफ़ा भी रखा है। बॉलीवुड के बड़े-बड़े अभिनेताओं ने एक वीडियो के द्वारा अनुष्का को जन्मदिन की बधाई दी है। जिसमें उनकी हालिया शूट हुई फ़िल्म से जुड़े सितारे रणबीर कपूर और अनुराग कश्यप और अनुष्का के मात-पिता भी शामिल है।

​एक सूत्र का कहना है, "यह तो साफ़ नही है कि इस वीडियो में विराट है या नही लेकिन हाँ वह उनके जन्मदीन पर राजस्थान के लिये उड़ान जरुर भर सकते है। विराट 29 अप्रैल को भारत वापिस आ रहे है। और इसके बाद आईपीएल 2 मई से शुरू होगा। इसीलिए विराट अनुष्का के साथ कुछ समय बीताने के लिये राजस्थान जाएंगे। इसके अलावा उनकी टीम का पहला भारतीय मैच 4 मई को होगा। इसलिए उन्हें अनुष्का के साथ समय बिताने का समय मिल जाएगा।"

​विराट और अनुष्का पिछले नौ महीनों से दोस्त है और तभी से एक दूसरे के साथ डेटिंग भी करते आ रहे है। यहाँ तक कि अनुष्का श्रीलंका में शूटिंग कर रही थी तो भी विराट उनसे मिलने वहां जाते रह्ते थे। दोनों को ऑकलैंड में साथ में भी देखा गया था। जहाँ विराट इंडियन क्रिकेट टीम के साथ दौरे पर गए थे।

End of content

No more pages to load