किसको है एकता की फ़िल्म से आपत्ति?

किसको है एकता की फ़िल्म से आपत्ति?
By Maddy

एकता कपूर की आने वाली फ़िल्म कुकू माथुर की झंड हो गई पर अब एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। सुनने में आया है कि फ़िल्म के टाइटल को लेकर बवाल उठ रहा है।

दरअसल कुकू नाम के कई लोगोँ ने एकता कपूर और बालाजी के खिलाफ़ आपत्ति जताई है। उनके हिसाब से कुकू नाम का मजाक उड़ाया जा रहा है जो कि उनके असल ज़िन्दगी में भी असर डाल रहा है।

कुकू नाम के बच्चों के माता पिता खासतौर से बालाजी से बेहद ख़फ़ा हैं और उनकी शिकायत है कि उनके बच्चोँ के नाम की खिल्ली उड़ाई ज रही है। उन लोगों को फ़िल्म के टाइटल से ऐतराज़ है और वे चाह्ते हैं कि उसे बदला जाए। ये उनके बच्चों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।

हालाकि बालाजी का कहना है कि ऐसा कोई भी बवाल नहीं उठाया गया है और उनके फ़िल्म के टाइटल में कुछ भी निगेटिव नहीं है।

End of content

No more pages to load