'सिंघम-2' में ​खुद की स्टाइलिस्ट बनेगी करीना

'सिंघम-2' में ​खुद की स्टाइलिस्ट बनेगी करीना
​फ्लोरिडा में हुए ​हालिया ​आईफा समारोह ​में सबकी ​नज़रे एक ही जगह पर टिकी हुई थी, और जिन पर नज़रें टिकी थी वह थे ​सैफ अली खान और करीना कपूर खान।​​ जिसकी वजह थी दोनों का स्टाईल।

​ ​दोनों पर नजरें टिकने का कारण था उनकी स्टाइल सेन्स और दोनों ​का एक ​दूसरे को कॉम्पलिमेंट कर​ना​। लेकिन उनकी इस स्टाइल के पीछे किसी और का नही बल्कि खुद करीना का हुनर था। जिसका नतीजा ये हुआ है कि अब करीना अपनी आगामी फिल्म ​'​सिंघम​-2' के लिए ​अपनी ​स्टाइलिस्ट ​खुद ​बनेगी।​​

​ ​'सिंघम-2' के निर्माता करीना के फैशन और स्टाइल सेन्स से काफी प्रभावित हुए है और इसीलिए अब निर्माता ने करीना को सिंघम २ के कुछ सीन्स के लिए खुद की स्टाइलिस्ट बनने के लिए कहा है। करीना ​​'सिंघम-2' में अजय देवगन के अपोजिट है और वे एक महाराष्ट्रियन लड़की का किरदार निभा रही है। आईफा समारोह में बेगम करीना का स्टाइलिस्ट डीप कट ब्लॅक गाऊन में देख सभी ​वाह वाह कहे बिना नही रह सके।

End of content

No more pages to load