श्रीमती चोपड़ा बनने के बाद रानी ने बढ़ाई फीस

श्रीमती चोपड़ा बनने के बाद रानी ने बढ़ाई फीस
अगर सूत्रों पर यकीन किया जाए तो रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा से शादी करने के बाद अपनी विज्ञापन की फ़ीस बढाने का फैंसला किया है। ​सूत्रों के अनुसार, "एक जानी-मानी निर्माण​ कंपनी जिसने दक्षिणी मुंबई में एक बहुत बडे टावर का निर्माण किया है उन्होने रानो को एक लग्ज़री प्रॉपर्टी का चेहरा बनने का प्रस्ताव दिया था।

​शुरुआती बातचीत के बाद अभिनेत्री ने उनसे 6 करोड़ की मांग की लेकिन इसके बाद कंपनी ने उनकी इस ऊंंची दर को देखते हुए अपना यह फैंसला वहीं छोड़ दिया। उन्होंने रानी को विज्ञापन में लेने से मना करते हुए किसी अभीनेत्री की तलाश शुरु कर दी है।

​कहा जा रहा है कि श्रीमती चोपडा बनने से पहले रानी एक विज्ञापन के लिये 3 करोड़ लेती थी। हालाँकि रानी के करीबी एक सूत्र का कहना है, "वास्तविकता ये है कि रानी ने अपनी फीस नही बढाई। यह सिर्फ प्रोडक्ट के उपर निर्भर करता है।

​वहीं रानी के वक्ता ने इस खबर का यह कहते हुए खंडन किया है कि उन्हें किसी ब्रैंड द्वारा प्रस्ताव ही नही दिया गया था।

End of content

No more pages to load