​​ ​​कभी दूर कभी पास, रहने वाले ये फ़िल्मी सितारें

​​ ​​कभी दूर कभी पास, रहने वाले ये फ़िल्मी सितारें
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे प्रेमी जोड़े जो एक समय पर ना सिर्फ़ दर्शकों के दिलों में एक साथ जगह बना कर रखते थे बल्कि निजी जीवन में रहते भी साथ में ही थे। लेकिन जैसे ही ब्रेकअप हुआ उन्होंने अपने मन ही नही बल्कि पते भी बदल दिये। फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे ही प्रेमी जोड़ों की एक लंबी फेहरिस्त है जो पहले एक दूसरे के करीब आए फ़िर साथ में या आस-पास में रहना शुरु किया और फ़िर मन के साथ-साथ घरों में भी लंबी दूरी बना ली।

​​ रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण​​​​
​ ​रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण दर्शकों के सबसे चहेते कपल है जिन्हेँ उनकी चाहने वाले साथ देखना चाहते है। एक समय पर ये कपल एक ही जगह पर रहता था। यहाँ तक कि दीपिका रणबीर के घर से कुछ ही बिल्डिंग के फांसले दूर रहती थी। लेकिन जैसे ही दोनों का ब्रेकअप हुआ तो दीपिका ने अपना ठिकाना भी बदल दिया। अब दीपिका प्रभदेवी में रहती है।

​​​​शाहिद कपूर-प्रियंका चोपड़ा​​​​​​
​ ​शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा भी एक दूसरे के साथ काफी करीबी रिश्तों में रह चुके है। लेकिन भले ही अब दोनों एक दूसरे के साथ पहले वाला रिश्ता ना रखती हो लेकिन अभी भी दोनों का पता एक ही है। जहाँ शाहिद अँधेरी की यारी रोड पर राज क्लासिक में रहते है प्रियंका भी इसी सोसाइटी में रहती है।

​​​​शाहिद कपूर-विद्या बालन​​​​
​ ​शाहिद कपूर ने हाल ही में एक ​बिल्डिंग में आलीशान अपार्टमेंट ​ खरीदा है। जहाँ उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड विद्या बालन आजकल रही रहीं है। हालाँकि अभी तक इसकी जानकारी नही मिली है कि शाहिद इसे ऑफिस के तौर पर प्रयोग करेंगे या रहने के लिये। लेकिन अभी यह प्रॉपर्टी पुननिर्माण के तहत है।

​​शिल्पा शेट्टी-अक्षय कुमार​​​
​एक बार अक्षय और शिल्पा की शादी तक की भी खबरें आई थी। लेकिन वह ज्यादा समय तक एक ही स्थान और सबंधो में नही रह सके। अब शिल्पा जुहू में एक आलीशान बंगले में रह​ती है​ जो अक्षय के ​फ्लैट से काफी दूर है।

निहारिका भसीन-अयूब खान​​​
​ ​इस डिजाइनर-कलाकार जोड़े की शादी भले जी ज्यादा समय तक ना टिकी हो लेकिन यह जोड़ा वर्सोवा में एक दूसरे के आस-पास की बिल्डिंग में रहते है। इन्होंने अपना-अपना घर ब्रेकअप के बाद बदल लिया है।

सुष्मिता सेन-रणदीप हुड्डा​​​​
​ ​सुष्मिता सेन और रणदीप हुड्डा एक ही बिल्डिंग में रहा करते थे जब दोनो को काफी वक़्त एक साथ देखा जाता था। लेकिन ब्रेकअप के बाद दोनों ने अपना ठिकाना भी बदल लिया। जहाँ अब सुष्मिता बांद्रा में रहती है वहीं रणदीप यारी रोड पर रह्ते है।

​​​सलमान खान-कैटरीना कैफ​​​
​जब कैट सलमान खान के साथ देखी जाती थी तो वह सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित निवास स्थान से सिर्फ़ कुछ ही ब्लॉक दूर रहती थी।लेकिन अब अभिनेत्री का एक नया पता है वह अब वॉटरफिल्ड रोड पर रह रही है।
​​
​​​जॉन अब्राहम-बिपाशा ​बासु​​​​​
​एक समय पर इस जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी के नाम से नवाजा जाता था। ये दोनों उस समय बांद्रा में एक साथ ही रहते थे। ब्रेक अप के बाद बिपाशा खैर चली गई और जॉन ने बैंडस्टैंड में रहना शुरु कर दिया।

End of content

No more pages to load