अभिनय को लेकर गंभीर हो गया हूँ: हिमेश

अभिनय को लेकर गंभीर हो गया हूँ: हिमेश
एक समय पर 'झलक दिखलाजा' और 'तेरा सुरूर' जैसे गानों से ​बॉलीवुड ​में धूम मचाने वाले जाने​-​माने ​गायक-संगीतकार और अभिनेता हिमेश रेशमिया का कहना है कि वह इस बार अपने अभिनय के प्रति गंभीर है।​

​ हिमेश रेशमिया एक बार फिर से अपनी आने वाली फिल्म ​'​द एक्सपोज' के जरिये बतौर अभिनेता काम किया है। हिमेश ने कहा कि मुझे लगता है कि मैंने इससे पहले अपनी फिल्मों को अपना 100 प्रतिशत नहीं दिया था। इनमें मेरा समर्पण और जोश उतना नहीं था जितना होना चाहिए था।​

​ हिमेश ने कहा कि इस 'द एक्सपोज' से जुड़कर गौरवान्वित हूं। मैंने अपनी भूमिका निभाने के लिए बहुत मेहतन की है। मैंने 8 से 10 महीने तक अभिनय की कार्यशला में हिस्सा लिया और अपने चरित्र को निभाने के लिए 20 किलोग्राम वजन कम किया।​

​ हिमेश ने कहा कि मैंने इन फिल्मों के लिए उतनी मेहनत नहीं की थी जितनी मैं संगीत के क्षेत्र में करता हूं। मैं अभिनय की कला पर और ध्यान देना चाहता हूं। संख्या के आधार पर मैंने काफी हासिल कर लिया है। मैंने 600 बेहद सफल गीत किए हैं। अब से मेरी प्राथमिकता केवल गुणवत्ता की होगी।​

​ उल्लेखनीय है कि अनंत महादेवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द एक्सपोज' 60 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में हिमेश रेशमिया के अलावा यो यो हनी सिंह, सोनाली राउत और जोया अफरोज की मुख्य भूमिका है।

End of content

No more pages to load