​​ट्विटर पर ​अपने चाहने वालों को ​अभिनय ​सिखा रहे है शाहरुख

​​ट्विटर पर ​अपने चाहने वालों को ​अभिनय ​सिखा रहे है शाहरुख
​​शाहरुख खान अब अपने चाहने वालों को ट्विटर पर अभिनय के गुर सिखा रहे है। ​हाल ही में उन्होंने सोशियल नेटवर्किंग पर अपने फैंस को दो भागों में अभिनय की जानकारी कुछ इस तरह से दी।​

​उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया है, "एक्टिंग ज्ञान -1 एक्टिंग उन चीजों की अभिव्यक्ति है जिनके बारे में आप नही जानते​,​ अगर आप इसे जानते है तो यह है​, यह एक तथ्य है अभिनय नही!​​

"2.एक्टिंग का मतलब​, ​ ये जानते हुए भी कि आप इसे हार जाएँगे अपना दिल लगा देना है, ये जानते हुए भी कि ये झूठ है उसे सच की तरह महसूस करना। यकीन करना हमेशा के लिये होता है और इसकी जानकारी हमेशा नही रहती।

शाहरुख इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म 'हैप्पी न्यू इयर' की शूटिंग में फरहा खान के साथ व्यस्त है।

End of content

No more pages to load