जन्मदिन मुबारक : आज 33 साल की हो गई है सनी लियोन

जन्मदिन मुबारक : आज 33 साल की हो गई है सनी लियोन
बॉलीवुड में 'बिग बॉस' से कदम रखने वाली सनी लियोन, जो ​​​दुनिया के टॉप पोर्न स्टार्स ​की सूची में शामिल है आज उनका 33 वां जन्मदिन है। भारतीय मूल की इन कनाडियन और अमेरिकी अभिनेत्री​ का असली नाम करणजीत सिंह वोहरा है। जिनका जन्म प्रवासी भारतीय सिख परिवार में ​ ​13 मई 1981 ​​में ​हुआ था​।

क्या आप जानते है कि आज एक पोर्नस्टार और अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली सनी लियोन बचपन में लड़कों के साथ हॉकी खेला करती थी और ​आइस स्केटिंग​ उनका पसंदीदा खेल हुआ करता था।​​

​बॉलीवुड में पूजा भट्ट की फ़िल्म 'जिस्म 2' से 2012 में शुरुआत करने वाली ​सनी ने ​एक ​पोर्नस्टार​ के तौर पर बिजनेस वूमन के साथ बतौर मॉडल अपना करियर ​शुरू किया था।​

​लेकिन उनकी चाह इस क्षेत्र में आने की नही थी बल्कि वह तो एक नर्स बनना चाहती थी​। इस क्षेत्र में उनका आना पैसों के कारण हुआ क्योंकि एडल्ट फिल्मों से ​उन्हें अच्छी खासी रकम मिल जाती थी।

​'​जिस्म-2​' के बाद सनी को 'शूटआउट एड वडाला​'​, ​'​जैकपोट​'​ और ​'​रागिनी एमएमएस-2​' जैसी फिल्मों में ​काम करने का मौका मिला। जिनमें उन्हें मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।​​

​ ​अब ​सनी ​अपनी अगली फिल्म ​'​मस्तीजादे​' की तैयारी कर रही​ है​। ​ जिसके बारे में सनी का कहना है कि यह उनके कैरियर की अबतक की सबसे बड़ी फिल्म है।​

End of content

No more pages to load