सुपर हिट! '2 स्टेट्स' ने 2014 के 100 करोड़ क्लब में मारी सबसे पहले एंट्री

सुपर हिट!  '2 स्टेट्स' ने 2014 के 100 करोड़ क्लब में मारी सबसे पहले एंट्री
अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी पर्दे पर कमाल कर गई है। दोनों की रोमांटिक जोड़ी वाली इस फ़िल्म ने सिने-पर्दे पर कई फिल्मों के बावज़ूद अच्छी कमाई की है बल्कि यह साल की पहली ऐसी फ़िल्म भी बन गई है जिसनें 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारी है।

चार हफ़्तों में 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद भी फ़िल्म ने अभी भी सिने-स्क्रीन पर कई फिल्मों के बीच अपनी जगह सुरक्षित की हुई है। साथ ही फिल्म की सफलता ने अर्जुन और अलिया के सितारों में भी भी चमक भर दी है।

तरण आदर्श ने भी इसकी जानकारी ट्विटर पर देते हुए लिखा है, "और​ #2​ स्टेट्स​ ने 100 करोड़ के निशान को हिट कर दिया। चौथा हफ्ता: शुक्रवार को 70 लाख, शनिवार को 1.06 करोड़, रविवार को 1.42 करोड़। ग्रैंड टोटल ₹ 102.13 करोड़ नेट। सुपर हिट।"

चेतन भगत की लिखी इस कहानी को साजिद नाडियाडवाला और करण जौहर ने फ़िल्मी साँचे में ढाला है।

End of content

No more pages to load