​​​​प्रियंका ​​के गीत 'आई कांट मेक यू लव मी'​ पर झूमे ​​ऋतिक​

​​​​प्रियंका ​​के गीत 'आई कांट मेक यू लव मी'​ पर झूमे ​​ऋतिक​
अंतर्राष्ट्रीय तौर पर अपनी गायकी और अभिनय से सभी को अपना कायल बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा ​आजकल अपने नये गाने ​​'आई कांट मेक यू लव मी' ​में इतरा रही है। मजेदार बात ये है कि उनके इस गाने पर अपने आप को थिरकने से ऋतिक भी अपने आप को नही रोक पाए।​
​
इस गीत ने अभिनेता ऋतिक रोशन को थिरकने के लिए विवश कर दिया है। प्रियंका के साथ 'क्रिश' और 'क्रिश 3' में अभिनय कर चुके ऋतिक ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "क्या आपने 'आई कांट मेक यू लव मी' सुना है? यह एक गीत आपको नचा देता है। बहुत खूब प्रियंका चोपड़ा। बढ़िया गीत।"​​​​​
​
​​ यह गीत गायिका बोनी रैट के वर्ष 1991 के गीत का नया रूप है। प्रियंका का गीत अप्रैल में रिलीज हुआ और इसने 24 से भी कम घंटों में आईट्यून इंडिया पर तीसरे पायदान पर कब्जा जमा लिया।

End of content

No more pages to load