​​'पीकू' में किसके साथ रोमांस करेंगी दीपिका​?​

​​'पीकू' में किसके साथ रोमांस करेंगी दीपिका​?​
​​फिल्म निर्माता-निर्देशक ​​शूजीत सरकार की अगली फिल्म 'पीकू' अब और दिलचस्प हो गई है​। फिल्म में पहले से ही महानायक अमिताभ बच्चन, इरफान खान और दीपिका पादुकोण सरीखे दिग्गज कलाकार है​। अब इसमें दीपिका के नायक के रूप में बांग्ला अभिनेता ​​जीशू सेनगुप्ता प्रमुख भूमिका निभाने जा रहे हैं।
​​
जीशू ने बॉलीवुड में अपना पहला कदम अनुराग बासु की फिल्म 'बर्फी' से रखा, जिसमें वह अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज के पति की भूमिका में ​ ​थे​। ​वह आगे प्रदीप सरकार की अगली हिंदी फिल्म 'मर्दानी' में नजर आएंगे, जिसमें वह रानी मुखर्जी द्वारा निभाए किरदार के पति की भूमिका में है।​​​​​
​​
​ कहा गया है कि सरकार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के नायक की भूमिका में जीशू को लेने के इच्छुक है​,​ क्योंकि यह भूमिका पूरी तरह से उनके अनुकूल है​।​​​​ जीशू ने शूजीत को अपनी बांग्ला फिल्म 'जातिश्वर' दिखाई थी​। उसके बाद ही सरकार राजी हुए​।​​​
​​
​ जीशू ने बताया, "मैं जिस फिल्म निर्देशक की सराहना और जिस अभिनेता से प्यार करता हूं, उनके साथ काम करने का यह वास्तव में एक बड़ा अवसर है​। मैंने जब तय किया कि मुझे अभिनेता बनना है तभी से श्रीमान बच्चन के साथ काम करना मेरा सपना रहा है​।​"​​
​​
​ उन्होंने कहा, "मैं इरफान जी का भी सम्मान करता हूं​,​ जहां तक दीपिका​ का सवाल है तो क्या वह इन दिनों सबके सपनों की रानी नहीं हैं?"​​
​​
​ 'पीकू' के लिए जीशू अगस्त में मुंबई जाएंगे​।

End of content

No more pages to load