मेकप को लेकर निर्माता के साथ बहस में पड़ी यामी?

मेकप को लेकर निर्माता के साथ बहस में पड़ी यामी?
​सुनने में आया है कि यामी गौतम की उनकी आगामी फिल्म '​एक्शन जैक्शन' के निर्माता ​गोरधन तिवारी से बहस हो गई है। कहा जा रहा है कि ऐसा यामी ने इसलिए किया है क्योंकि निर्माता ने उनसे बिना सलाह लिए मैकअप मैन के साथ मिलकर उनका मेकप तय कर लिया था।

एक सूत्र के अनुसार, "फिल्म निर्माता यामी के लिए एक अलग मेकअप चाहते थे और इसीलिए उन्होंने यामी की सहमति के बिना ही एक मेकप कलाकार से बात भी कर ली।

​लेकिन यह बात यामी को बिलकुल पसंद नही आई। जैसे ही उन्हें इसके बारे में जानकारी मिली उन्होंने निर्माता के साथ बहस करनी शुरू कर दी। और उन्होंने उस मेकअप कलाकार ​से मेकप कराने से इंकार कर दिया।"

'​एक्शन जैक्शन' काफी समय से अब तक किसी ना किसी बात को लेकर समस्याओं में ही चली आ रही है। फिर चाहे वह फिल्म के शीर्षक की बात हो या शूट के देर होने और तारीख आगे बढ़ने की।

​जब इस बारे में जानकारी के लिए निर्माता गोरधन तिवारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, "ऐसी कोई बात ही नही हुई है। मुझे नही पता कि कहाँ से इस तरह की अफवाहें चलती है।"

​फिल्म का अंतिम कार्यक्रम मुंबई में ही 12​ जुलाई से शूट किया जाएगा। यामी से इस बारे में बात नही हो पाई है।

End of content

No more pages to load