​एक साथ दो फिल्मों पर काम धोखे जैसा: संजय गुप्ता

​एक साथ दो फिल्मों पर काम धोखे जैसा: संजय गुप्ता
​​फिल्मकार संजय गुप्ता ने ​हाल ही में ​​​दो ​फिल्मों की पटकथाओं पर काम शुरू कर दिया है​,​ ​​और उन्हें ऐसा लगता है जैसे वह धोखा दे रहे हों। वह 'कांटे' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' सरीखी फिल्मों का निर्देशन कर चुके है।​
​​
​ गुप्ता नेमाइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "आज 'मुंबई सागा' फिल्म की पटकथा का सत्र है। अच्छा लगता है जब पटकथा अंतिम रूप लेना शुरू करती है।"​​

​ उन्होंने लिखा, ​"​​'मुंबई सागा​'​ और 'जज्बा'​, ​एक साथ दो पटकथाओं पर काम कर रहा हूं​,​ सच में धोखा देने जैसा महसूस होता है।"​​

​ उन्होंने पूर्व में पुष्टि की थी कि मारधाड़-रोमांच से भरपूर 'जज्बा' में अभिनेत्री ऐश्वर्य राय मुख्य भूमिका निभाएंगी।

End of content

No more pages to load