साजिद ने कहा, 'हमशक्ल' रीमेक नहीं है

साजिद ने कहा, 'हमशक्ल' रीमेक नहीं है
निर्देशक साजिद खान ​इन दिनों अपनी फिल्म 'हमशक्ल्स' की शूटिंग में व्यस्त है, जिसे 1982 ​में आई सफल फिल्म 'अंगूर​' का रीमेक​ बताया जा रहा है। लेकिन साजिद ने इस बात से इंकार कर दिया है।​

​​ ​ ​उन्होंने मंगलवार को ​ एक फिल्म संगीत ​लॉन्च के मौके पर कहा,​ ​"दो साल पहले, जब मैंने फिल्म के बारे में बात की तो खबरें फैलीं कि यह ​'​अंगूर​'​ का रीमेक है। लेकिन यह रीमेक नहीं है।"

​​ ​ उन्होंने कहा कि मैंने एक रीमेक बनाई थी और अन्य रीमेक न बनाने की कसम खाई है​। उल्लेखनीय है कि साजिद की पिछली फिल्म ​'​हिम्मतवाला​'​ एक रीमेक थी, जो पूरी तरह असफल रही।​

​​ ​ उन्होंने कहा कि मैं एक नई तरह की हास्य फिल्म बनाना चाहता था न कि अश्लील फिल्म। मजेदार फिल्म ​'​हमशक्ल्स​'​ में सैफ अली खान, रितेश देशमुख और राम कपूर तिहरी भूमिका में है।

​​ ​ ​फिल्म ​20 जून को रिलीज हो रही ​जिसमें सैफ, रितेश और राम कपूर के अलावा ईशा गुप्ता, बिपाशा बसु और तमन्ना भाटिया भी ​होंगी​।

End of content

No more pages to load