सिने-पर्दे पर फिर साथ होगी ऋतिक और करीना की शानदार जोड़ी

सिने-पर्दे पर फिर साथ होगी ऋतिक और करीना की शानदार जोड़ी
​ऋतिक और करीना की जोड़ी को शानदार मानने वाले दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है, और वो ये कि दोनों एक बार फिर से सिने-पर्दे पर रोमांस करते दिखेंगे। यह फिल्म है आशुतोष गोवारिकर की​, जिसका नाम 'मोहन जोदड़ो'।

​ ​अगर हालिया खबरों पर ध्यान दिया जाए तो एक बार फिर से करीना कपूर और ऋतिक एक साथ नज़र आने वाले है। जहाँ इस से पहले आई खबर में चर्चा थी कि ऋतिक के साथ प्रियंका या करीना में से कोई एक अभिनेत्री होंगी। वहीं अब कहा जा रहा है कि फिल्म इस फिल्म के लिए करीना को तय कर लिया गया है।

​ ​एक सूत्र के अनुसार, "अब तक गोवारिकर की इस फिल्म को लेकर कितनी ही अभिनेत्रियों के नामों को लेकर चर्चा रही है। लेकिन अब फिल्म के लिए करीना को निर्धारित कर लिया गया है।"

​ ​सूत्र ने आगे बताया, "करीना इस फिल्म के किरदार के लिए एकदम सही चुनाव है। उनमें वह सारी खूबियां है जो गोवारिकर को अपनी फिल्म के लिए चाहिए थी। साथ करीना और ऋतिक की ऑनस्क्रीन कैमस्ट्री भी बेहद शानदार है।"

​ ​वहीं फिल्म निर्माता के एक वक्ता बात को आगे बढ़ाते हुए कहते है, "आशुतोष फिलहाल अपने आगामी टीवी शो में व्यस्त है और अभी तक उन्होंने कुछ भी तय नहीं किया है।

​ ​इस बारे में करीना से भी बात नही हो पाई है।

End of content

No more pages to load