​दुष्कर्म के आरोपी अंकित तिवारी को जमानत

​दुष्कर्म के आरोपी अंकित तिवारी को जमानत
हाल में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार हुए 'आशिकी 2' के गायक अंकित तिवारी को एक सत्र न्यायालय ने​​ जमानत दे दी है।​​ उन पर उन्हीं की पूर्व प्रेमिका ​ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

​इसकी जानकारी देते हुए तिवारी के अधिवक्ता नीरज गुप्ता ने शुक्रवार को बताया​, ​ "कल (गुरुवार) दोपहर सत्र न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी। हमने 15,000 रुपये जमा कराए हैं​। ​ जो जमानत राशि है और वह आज शाम तक रिहा हो जाएंगे।​"

​ ​8 मई को ​​उन्हें मुंबई पुलिस ने ​गिरफ्तार किया था और उन्हें 12 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था​। ​जबकि इसी मामले में उनके भाई अंकुर को जमानत मिल गई थी। बाद में अंकित को 26 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।​

​ ​वहीं दोनों भाइयों अपने पक्ष में कहना है कि उनके लोकप्रिय हो चुके गाने ​'​सुन रहा है ना तू​' की सफलता के बाद उनके कुछ प्रतिद्वंद्वियों ने उनके खिलाफ ​यह साजिश रची है।

End of content

No more pages to load