​'कोचदैयान​' की सप्ताहांत की विश्वभर की कमाई ​​​42 करोड़​

​'कोचदैयान​' की सप्ताहांत की विश्वभर की कमाई ​​​42 करोड़​
सदाबहार रजनी कांत जिन्होंने दक्षिण के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में बराबरी की पहचान बनाई है। जो एक बार फिर से अपनी फिल्म 'कोचदैयान​'​​ से सिने-पर्दे पर आए है। ​पिछले हफ्ते प्रदर्शित इस फिल्म ​ने अब तक ​​42 करोड़​ की कमाई कर ली है।

​फिल्म को 6 भाषाओं, 2 डी और 3डी में, संसार भर में प्रदर्शित किया गया था। फिल्म की कमाई की जानकारी देते हुए तरण आदर्श ने ट्विटर पर पोस्ट किया है, "​'# ​​​​कोचदैयान', उद्घाटन सप्ताहांत - संसार भर में, ₹​​ 42 करोड़ सकल। सभी 6 भाषाओं, 2 डी और 3 डी। बढ़िया!​"

इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा दीपिका पादुकोण और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिकाओं में है।

End of content

No more pages to load