महेश भट्ट ने मेहता को सौंपा अपना ​फिल्म फेयर ​पुरस्कार

महेश भट्ट ने मेहता को सौंपा अपना ​फिल्म फेयर ​पुरस्कार
​फिल्म निर्माता महेश भट्ट की उत्कृष्ट फिल्म ​'​सारांश​'​ के 30 साल हो गए है। इस मौके पर उन्होंने 1984 में मिला​ फिल्म​ ​फेयर पुरस्कार​,​ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक हंसल मेहता को सौंप दिया।​
​
​ भट्ट ने फिल्म निर्माण के मामले में मेहता के बेखौफ जज्बे की तारीफ करते हुए उन्हें अपना फिल्म​ ​फेयर पुरस्कार सौंप दिया।​ उनकी फिल्म 'सारांश​'​ ने रविवार को पूरे 30 वर्ष कर लिए है।​​
​
​ भट्ट ने हंसल निर्देशित फिल्म ​'​सिटीलाइट्स​'​ की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर कहा​,​ ​"​मुझे ​'​सारांश​'​ के लिए जो पुरस्कार मिला​,​ वह मैंने हंसल मेहता को सौंप दिया है​,​ क्योंकि जिस जुननू के साथ मैंने ​'​सारांश​;, ​'​अर्थ​'​ और ​'​जख्म​'​ ​जैसी ​फ़िल्में बनाई थी​,​ वह वैसे ही जुनून के साथ फिल्में बनाते है।​"
​
उन्होंने कहा​,​ ​"यह मेरी ओर से एक सराहना का प्रतीक है। मैं उनके जज्बे को सलाम करता हूं।​"
​
भट्ट ​'​सिटीलाइट्स' का समर्थन कर रहे हैं। 30 मई को रिलीज हो रही इस फिल्म में राजकुमार राव और नवोदित अभिनेत्री चित्रलेखा है।

End of content

No more pages to load