​अब ​टीवी पर​ नजर आएंगी भाग्यश्री

​अब ​टीवी पर​ नजर आएंगी भाग्यश्री
​​​बॉलीवुड की जानी​ ​मानी अभिनेत्री भाग्यश्री एक बार फिर टीवी पर काम करने जा रही है। भाग्य​ श्री​ ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे पर प्रसारित अमोल पालेकर की कच्ची धूप से की थी।​
​
​ भाग्यश्री ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1989 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ​'​मैंने प्यार किया​'​ से की, लेकिन इसके बाद उनकी कोई फिल्म सफल नहीं रही। भाग्यश्री 27 साल के बाद एक बार फिर से टीवी पर काम करने जा रही है।​
​
​ चर्चा है कि भाग्यश्री स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सीरियल मिसिंग में काम करने जा रही है। यह सीरियल एक स्पैनिश सीरियल का हिन्दी रूपानंतरण है। इस सीरियल में भाग्यश्री एक मिसिंग महिला का किरदार निभायेंगी।​
​
​ बताया जाता है इस सीरियल में भाग्यश्री के अलावा राजेश्वरी सचदेवा, अयाज खान और ऐजाज खान भी मुख्य भूमिका निभाएंगे।

End of content

No more pages to load