​पहचान कौन : एक साथ दो-दो लड़कियों के साथ इश्क फरमा रहे है ये अभिनेता

​पहचान कौन : एक साथ दो-दो लड़कियों के साथ इश्क फरमा रहे है ये अभिनेता
​वैसे तो ये अभिनेता, जिन्होंने अपनी शुरुआत एक बड़े बैनर के साथ की थी। वह एक लड़की के साथ काफी लंबे समय से रिश्ते में है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि वह अब दूसरी लड़की के साथ भी इश्क फरमा रहे है।

एक​ सूत्र के अनुसार, "अभिनेता की हालिया फिल्म ने हाल ही में अच्छी प्रतिक्रियाएं बटोरी है। वह कुछ समय से एक लड़की के साथ डेटिंग करते आ रहे है। यहाँ तक कि उन्होंने अपने आस-पास के लोगों को उस से दूर रहने की भी हिदायत दी है। लेकिन अब लगता है कि वह एक दूसरी लड़की जो एक प्रोडक्शन हॉउस के साथ काम कर रही है अब उस से नजदीकियां बढ़ा रहे है।

​वही लड़की इनके सारे कार्यों को संभाल रही है, यहाँ तक कि उनके साथ यात्राएं भी करती है। वह उनके आउटडोर शूट्स और उनके प्रोमोशन टूर पर उनके साथ ही होती है। कुछ दिनों पहले दिल्ली में उनकी एक फिल्म के प्रोमोशन के दौरान वह एक होटल में इसी लड़की के साथ ठहरे थे। ये दोनों आधी रात को ही होटल से निकल गए क्योंकि उन्हें सुबह जल्दी पहुँचना था। यह तो साफ है कि वह उनका खास ख्याल रख रही है और ज्यादातर समय ये दोनों साथ ही बिताते है।

​अभिनेता के करीबी एक सूत्र के अनुसार, "वह लड़की यह भी जानती है कि वह पहले ही किसी और के साथ संबंधों में है। लेकिन उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।

​ कुछ समय पहले अभिनेता की गर्ल फ्रेंड उनकी फिल्म की स्क्रीनिंग में आई थी और वहीं दूसरी लड़की के भी इस मौके पर उपस्थित होने की संभावना थी। लेकिन अभिनेता ने उस लड़की को इस इवेंट में ना आने के लिए मना लिया। अब वह बेहद चौकने हो गए है और दोनों को एक साथ ना आने देने का खास ख्याल रखते है।

End of content

No more pages to load