​रजनीकांत और उनके जिगरी दोस्त की कहानी​ है ​'​वन वे​'​

​रजनीकांत और उनके जिगरी दोस्त की कहानी​ है ​'​वन वे​'​
​​​आगामी कन्नड़ फिल्म ​'​वन वे​'​ सुपरस्टार रजनीकांत और उनके जिगरी दोस्त राज बहादुर की दोस्ती की कहानी कहेगी। फिल्म तमिल में ​'​ओरु वाझी सालय​'​ नाम से रिलीज होगी।​

​ राज ने बताया​,​ ​"फिल्म की कहानी रंगमंच के दिनों से सुपरस्टार के साथ मेरी दोस्ती की कहानी कहेगी। यह बताएगी कि कैसे बीते वर्षों में​,​ यहां तक कि हमारे प्रौढ़ होने के बावजूद हमारी मित्रता बरकरार है। मैं रजनी के नाम और तस्वीरों का जिक्र किए बिना फिल्म बनाना चाहता था​। ​लेकिन हम इसे नजरअंदाज नहीं कर सके।​"​​

​ राज फिल्म में एक प्रमुख भूमिका निभा रहे है​, हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि सुपरस्टार रजनीकांत की भूमिका कौन निभाएगा।​

​​ रुशी निर्देशित ​'​वन वे​'​ रिलीज के लिए कमर कस रही है। राज ने कहा​, "फिल्म को लेकर रजनीकांत अत्याधिक खुश है। ​वह फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित है। जब मैंने अनुमति लेने के लिए उन्हें फोन किया तो वह तुरंत राजी हो गए और मुझसे यह भी कहा कि जब फिल्म रिलीज होगी तो हम इसे साथ में देखेंगे।​"​

End of content

No more pages to load