'​बॉम्बे वेलवेट' के रेट्रो लुक के लिए ​140 ​​​ड्रैस ​हुई तैयार

'​बॉम्बे वेलवेट' के रेट्रो लुक के लिए ​140 ​​​ड्रैस ​हुई तैयार
​​राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डिजाइनर ​​निहारिका खान ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म ​'​बांबे वेलवेट​'​ में उनके रेट्रो लुक के लिए 140 ड्रेसेस तैयार की है​।

सूत्रों की मानें, तो अनुष्का फिल्म में उस दौर की सर्वश्रेष्ठ गायिका की भूमिका निभा रही हैं और निर्माताओं ने अनुष्का को रेट्रो लुक देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी​।

​ फिल्म ​'​द डर्टी पिक्चर​'​ के लिए सर्वश्रेष्ठ डिजाइनर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाली निहारिका ने अनुष्का के लिए विशेष रूप से 140 पोशाकें तैयार ​की है।

अनुराग कश्यप निर्देशित ​'​बांबे वेलवेट' में रणबीर कपूर​,​ करन जौहर सहित कई और कलाकारों ने काम किया है​। फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी​।

End of content

No more pages to load