महिला प्रशंसकों के बीच फंसे ऋतिक, पापा राकेश भी रह गए हँसते

महिला प्रशंसकों के बीच फंसे ऋतिक, पापा राकेश भी रह गए हँसते
हाल में ऋतिक के साथ एक बेहद खूबसूरत हादसा हुआ। उस समय हृतिक दिल्ली में अपनी बहन सुनैना ​द्वारा अपने पिता राकेश रोशन पर लिखी गयी किताब का विमोचन करने पहुंचे थे​।

​​इस विमोचन ​के मौके पर हृतिक के ​चाहने वालों की काफी भीड़ जमा थी। लेकिन उनमें ज्यादा संख्या लड़कियों की थी। इवेंट चल रहा था एंकर एंकरिंग कर रहा था​, ​तभी एंकर ने ​घोषणा की, कि ऋतिक अपने किसी एक ​भाग्यशाली फीमेल​ फैन से मिलेंगे​। और एक फीमेल फैन को स्टेज पर बुला​ने के लिए बैरिकेट खोल​ दिया गया।

​बस ऐसे में दूसरी लड़कियों को भी अंदर जाने का मौक़ा मिल गया और वे सभी स्टेज पर पहुंच गयी।​ बस फिर क्या था ऋतिक इन सभी के बीच ऐसे फंसे की निकलना मुश्किल हो गया।

​इसके बाद सुरक्षा कर्मियों को सख्त कदम उठाते हुए ऋतिक को इन लड़कियों के चंगुल से बाहर निकाला। इतनी सारी लड़कियों को एक साथ स्टेज पर देख ऋतिक का परिवार भी कुछ देर हड़बड़ा गया था, लेकिन ऋतिक के लिए उनके चाहने वालों का क्रेज देख उनके पिता राकेश रोशन भी हंस पड़े।

ह्रितिक ने अपना करिश्मा दिखाते हुए अपने फैंस का दिल रखने की खातिर और समय कम होने के बावजूद वे फैंस के लिए रुके और हर फैन से मिलने की कोशिश की।

End of content

No more pages to load