​​अब अपनी आत्म कथा लिखेंगे राकेश रोशन

​​अब अपनी आत्म कथा लिखेंगे राकेश रोशन
अभिनेता एवं फिल्मकार राकेश रोशन का हिंदी फिल्म जगत में चार दशकों से अधिक तक फैला सफर उम्दा रहा है​। अभिनेता​,​ लेखक​,​ निर्माता और निर्देशक के रूप में उन्होंने कड़ी मेहनत से अपनी जीत की कहानी स्वयं लिखी​। वह अब एक आत्मकथा लिखने पर विचार कर रहे है​।

​ उनका मानना है कि यह आत्मकथा ​काफी लोगों के लिए प्रेरणादायक होगी​। ​ उनकी बेटी सुनैना ने उनके जीवन के सफर को अपनी सचित्र जीवनी ​'​टू डैड​,​ विद लव​'​ में समझाया है​।

राकेश इस बात से अनजान थे कि सुनैना उन पर किताब लिखने की योजना बना रही थीं​। लेकिन अब उनकी योजना अपनी कहानी अपने तरीके से सुनाने की है​।

64 वर्षीय राकेश रोशन ने एक साक्षात्कार में बताया​,​ ​"​यह शुरुआत है​। मैं एक आत्मकथा लिखने जा रहा हूं​। बांटने के लिए बहुत से अनुभव हैं और मुझे लगता है कि लोग उनसे बहुत कुछ सीखेंगे​। क्योंकि मैंने जिंदगी में कई चीजें बड़े मुश्किल भरे रास्ते पर चलकर और कड़ी मेहनत से सीखी है​।

उन्होंने कहा​,​ ​"आप जितनी मुश्किलों से आगे बढ़ते हैं​,​ लिखने के लिए उतनी ही ज्यादा बातें होंगी​। ​"रोशन ने वर्ष 1977 में फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शन नाम से अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया​,​ जिसके तहत ​'​आप के दीवाने​'​, ​'​कामचोर​'​ और ​'​भगवान दादा​'​ सरीखी फिल्में बनीं​।वह 25 वर्षो से अधिक समय से निर्देशक के रूप में सक्रिय है। लेकिन उन्होंने इन वर्षो में मात्र 13 फिल्मों का निर्माण किया​। वह अभी भी अपनी अगली फिल्म को लेकर जल्दी में नहीं है​। राकेश ने चेहरे पर एक सुकूनता का भाव लिए हुए कहा, "मैं जल्दी में नहीं हूं​। मुझे जब तक एक विषय नहीं मिल जाता​,​ मैं कुछ भी शुरू नहीं करने वाला​। ​ मैं एक फिल्म सिर्फ तभी शुरू करता हूं​,​ जब मेरा दिलोदिमाग कहता है​, ​'​यह सही कथानक है​।"

End of content

No more pages to load