जल्द ही टीवी पर 'युद्ध'​ और 'केबीसी'​ में नजर आएँगे बिग बी

जल्द ही टीवी पर 'युद्ध'​ और 'केबीसी'​ में नजर आएँगे बिग बी
​एक बार फिर से जल्द ही सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ​टीवी पर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के मेजबान के रूप में वापसी ​करने जा रहें है।​​

​ लेकिन उनकी छोटे पर्दे की यात्रा यहीं खत्म नहीं होती​। वह अपने पहले टेलीविजन धारावाहिक 'युद्ध' में भी नजर आएंगे ​।अनुराग कश्यप निर्देशित उनके पहले धारावाहिक का ट्रेलर इस समय सोनी एंटरटेंमेंट चैनल पर प्रसारित हो रहा है​। ​ कार्यक्रम का आधिकारिक लॉन्च रविवार को होगा ​।​​​
​​
​ बिग बी ने कहा ​,​ "मैं जिस नए टेलीविजन धारावाहिक में काम कर रहा हूं​।​ उसका प्रोमो या पहला ट्रेलर आज (रविवार) आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के फाइनल के दौरान सामने आएगा ​।​"​​
​
​ इसका प्रोमो यूट्यूब पर 31 मई को प्रकाशित हुआ था और एक दिन के भीतर ही इसे 8,472 बार ​ ​देखा गया था।
​
​ धारावाहिक में सारिका और के के मेनन भी है​।​

End of content

No more pages to load