​​मैं यकीनन कपिल के शो जैसा शो करूंगा​: कृष्णा

​​मैं यकीनन कपिल के शो जैसा शो करूंगा​: कृष्णा
​​​​हास्य कलाकार कृष्णा अभिषेक ने हास्य टेलीविजन धारावाहिक 'कॉमेडी सर्कस' में अपनी हाजिर​ ​जवाबी से छोटे पर्दे पर राज किया। वह कहते हैं कि वह निश्चित रूप से कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' सरीखा शो करेंगे​।​
​
कृष्णा ने कहा​, "​​मैं यकीनन कपिल के शो जैसा शो करूंगा​। वास्तव में मनीष से पहले मुझे 'मैड इन इंडिया' करने का प्रस्ताव मिला था​,​ लेकिन मैंने सोचा कि अगर मैं साक्षात्कार लेने शुरू करता हूं तो सब खत्म हो जाना है​। मैं सेट पर वह उत्साहपूर्ण ऊर्जा चाहता हूं​।​"​​​​
​
​ उन्होंने कहा​, "मैं भविष्य में कपिल के शो जैसा शो करूंगा​, लेकिन मैं उस तरह के शो करने के लिए मरा नहीं जा रहा क्योंकि मैंने हंसाने के लिए टेलीविजन का रुख नहीं किया था​।"​​
​
​ कृष्णा का कहना है कि उन्हें भी कपिल के शो से अपनी हास्य प्रतिभा दिखाने का निमंत्रण मिला था​,​ लेकिन उन्होंने प्रस्ताव ठुकरा दिया​।​​​

​ कृष्णा ने कहा​,​ "कपिल मुझसे नाराज हैं क्योंकि मैं उनके शो पर नहीं गया ​।​ मेरे लिए मुझे आजादी मिलना जरूरी है​।​ मुझसे आना और हंसाकर निकल लेना नहीं होता ​।​ मुझे अपनी जगह चाहिए होती है​।​"

End of content

No more pages to load