अब एक काल्पनिक शो बनाएंगे ​कपिल शर्मा?​

अब एक काल्पनिक शो बनाएंगे ​कपिल शर्मा?​
​'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से अपनी एक अलग और बड़े पैमाने पर पहचान बनाने वाले हास्य कलाकार कपिल शर्मा ​अब एक फिक्शन आधारित टीवी शो में ​भी ​हाथ आजमाने ​जा रहे हैं।​

जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस खबर को सच बताया। उन्होंने धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' की शूटिंग लोकेशन पर कहा​,​ ​"मेरी फिक्शन में कोई दिलचस्पी नहीं है ​, मैं तो शुरुआत से ही लाइव शो और दर्शकों के सामने प्रस्तुतियां दे रहा हूं​। लेकिन भविष्य में दर्शकों के मनोरंजन के लिए फिक्शन का सहारा लेना पड़े तो हिचकूंगा नहीं​।"​​​​​

​ कपिल ने इस धारावाहिक के लिए एक विशेष दृश्य की ​ शूटिंग की। जिसमें वह ' बहू नं.1​'​ प्रतियोगिता के ग्रैंड फाइनल के निर्णायक होंगे​। ​कपिल ने कहा, "मैं फिक्शन आधारित कार्यक्रमों के साथ सहज नहीं हूं, लेकिन भविष्य के बारे में कोई नहीं जानता​।​"

​ फिलहाल ​तो कपिल ​यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) की फिल्म 'बैंक-चोर' से बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं । फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होनी है​।​

End of content

No more pages to load