प्रियंका चोपड़ा अभी-अभी अपनी बायोपिक फिल्म 'मैरी कॉम' की शूटिंग से निपटी है। जिसमें उन्होंने एक बॉक्सर का किरदार निभाया है। लेकिन जहाँ इस किरदार के लिए उन्होंने थोड़ा मांसल दिखना था वहीं अपनी अगली फिल्म के लिए उन्हें बेहद सुडोल और सुघटित दिखना है। जिसके चलते उन्हें अपने उसी पुराने रूप में आना था।
ज़ोया अख्तर की ये अगली फिल्म है 'किल दिल' जिसमें प्रियंका ने रणवीर की बहन और एक पंजाबी परिवार की कॉर्पोरेट जगत से जुडी भूमिका निभानी है। लेकिन इसके लिए ज़ोया ने प्रियंका को सुडौल बनने के निर्देश दे दिए साथ ही उनके पास इसके लिए सिर्फ और सिर्फ 20 दिनों का ही समय था।
मतलब प्रियंका के लिए बड़ी चुनौती। लेकिन प्रियंका ने बॉक्सर झरना संघवी से 20 दिनों के प्रशिक्षण के बाद इस चुनौती पर विजय पा ली।
प्रियंका ने 20 दिनों में 7 किलो वजन को दी मात
-
Wednesday, June 04, 2014


