अब अमेरिका में ​प्रदर्शित होगी 'मिस लवली'

अब अमेरिका में ​प्रदर्शित होगी 'मिस लवली'
​निर्देशक ​असीम अहलूवालिया की फिल्म ​'​मिस लवली ​'​ 6 जून को अमेरिकी सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है​। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अनिल जॉर्ज और निहारिका सिंह की मुख्य भूमिका वाली ​ इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 2012 कान फिल्म महोत्सव के ​'​अन सर्टेन रिगार्ड ​'​ श्रेणी में हुआ था​।

​ ​ यह फिल्म 1980 ​के ​दशक की मुंबई की कहानी है​। जिसमें हॉरर और पॉर्न वाला सी-ग्रेड सिनेमा बहुत जोरों पर था ​। इस कहानी को दो भाइयों सोनू (सिद्दीकी) और विक्की (अनिल जॉर्ज) के माध्यम से ​दर्शाया गया है ​। दोनों ऐसी फिल्मों के निर्माण में माहिर है​। ​लेकिन जब पिंकी उनके जीवन में जुड़ती है तो उनकी साझेदारी की परीक्षा शुरू हो जाती है ​।

​​​ फिल्म के प्रोमोशन के लिए अहलूवालिया अमेरिका ​आएँगे।​​ उनका कहना है कि 'मिस लवली' वाइल्ड फिल्म है​। इस फिल्म को अमेरिका में दो कंपनियां रिलीज कर रही हैं ​। डीएडीए इसे शुरुआत में सात शहरों स्टील्थ, न्यूयॉर्क, सैन जोस, कैलिफोर्निया, लॉस एंजिलिस, शिकागो, ऑस्टीन में रिलीज करेगी​।

End of content

No more pages to load