​​'हम्टी शर्मा की दुल्हनिया' ​को मिले 30 लाख ​से ज्यादा ​प्रशंसक

​​'हम्टी शर्मा की दुल्हनिया' ​को मिले 30 लाख ​से ज्यादा ​प्रशंसक
​फिल्म 'ह​​म्टी शर्मा की दुल्हनिया'​ को यूट्यूब पर मिली धमाकेदार प्रतिक्रिया से फिल्म की टीम बेहद खुश है। ​फिल्म का ट्रेलर 25 मई को यूट्यूब पर आया था और तब से लेकर अब तक, इसे मिली प्रतिक्रिया का आंकड़ा 30 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है।​​​​
​
​ ​करण जौहर की इस ​फिल्म में ​वरुण धवन, ​आलिया भट्ट,​और सिद्धार्थ शुक्ला​ मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से खुश करण ने ट्वीट किया है, ' हम्टी शर्मा की दुल्हनिया​'​ के ट्रेलर को 30 लाख लोगों ने देखा​।"​
​
वर्ष 2012 में करण की फिल्म ​'​स्टूडेंट ऑफ द ईयर​'​ से फिल्मोद्योग में कदम रखने वाले वरुण ने ट्विटर पर लिखा​,​ ​"'हम्टी और ​काव्या के किरदार को प्यार और प्रतिक्रिया देने के लिए शुक्रिया​। ट्रेलर को 30 लाख प्रशंसक मिले हैं ​।"​
​
शशांक खेतान निर्देशित यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज हो रही है​,​ जिसमें आलिया और वरुण एकदम देसी अवतार में हैं।

End of content

No more pages to load