शानदार जीत के बाद, अब शांति की तलाश में शाहरुख

शानदार जीत के बाद, अब शांति की तलाश में शाहरुख
​शाहरुख खान, ​इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ​में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की शानदार जीत के बाद अब थोड़ा आराम चाहते हैं। जिसके लिए उन्होंने एक तरीका निकला है और आजकल उसी पर काम कर रहें है।

​इसके लिए उन्होंने जो तरीका निकाला है, वह है गौतम बुद्ध पर लिखी​ किताबों को पढ़ने का। शाहरुख ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा कि गौतम बुद्ध पर लिखी गई किताबों का पूरा सेट मंगवाया है। इनको पढ़ने के लिए उत्साहित हूं और इससे मन को भी शांति मिलेगी।​

​ ​कुछ समय से अब तक ​शाहरुख ​लगातार व्यस्त रहें हैं। जहाँ हाल ही में वह आईपीएल के सातवें संस्करण ​से निपटे हैं, वहीं इस से पहले वह फरहा खान की फिल्म ​'​हैप्पी न्यू ईयर​' की शूटिंग ​में व्यस्त थे, और इसे पूरा करने के बाद ही वह मैचों में जुट गए थे।

​ कोलकाता के ईडन गार्डेन में मंगलवार को शाहरुख और जूही चावला का भव्य स्वागत किया गया। बॉलीवुड बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख की खुशियों की सच में कोई सीमा नहीं रही।​

​ शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा कि इतना ज्यादा प्यार पाकर मैं भावविभोर हो गया हूं। लगता है कि लोगों के चेहरे पर इस मुस्कान के लिए मैं अपना सब कुछ न्यौछावर कर दूं।

End of content

No more pages to load