​पहचान कौन: अभिनेता पति की आंख​-​मिचौली पर टेढ़ी हुई पत्नी की नजर

​पहचान कौन: अभिनेता पति की आंख​-​मिचौली पर टेढ़ी हुई पत्नी की नजर
ये शादी-शुदा अभिनेता अपने सह-अभिनेताओं और निर्देशकों के साथ तो गहरी दोस्ती और प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करने के लिए जाने-जाते हैं। ​लेकिन अब इनकी एक सह-अभिनेत्री के साथ गहरी दोस्ती ने इन्हें मुश्किल में डाल दिया है। कहा जा रहा है कि इनकी पत्नी को अपने पति महोदय पर शक हो गया है और अब वह अपने अभिनेता पति पर पूरी नजर रख रहीं हैं।

एक सूत्र का कहना है, "वह शादी से पहले कुछ अभिनेत्रियों के साथ रिश्तों में रहे हैं। लेकिन जब से वह शादी के बंधन में बंधे है, तब से वह अपने रिश्ते के प्रति काफी गंभीर हैं। लेकिन हाल ही में उन्हें एक युवा अभिनेत्री के साथ देखा गया। साथ ही एक बात और कि ये दोनों एक साथ कई फिल्मों में काम भी कर चुके है। हाल ही में जब वह अपनी एक फिल्म का प्रोमोशन कर रहे थे तो उनकी पत्नी को शक हुआ कि दोनों के बीच व्यापारिक रिश्तों से ज्यादा भी कुछ है।"

​​इसलिए अब उनकी पत्नी ने अपने पति पर नजर रखनी शुरू कर दी है। उन्होंने अपने अभिनेता पति के स्टाफ और दूसरे सदस्यों को भी उन पर नजर रखने के लिए कह दिया है। यही नही वह अब अभिनेता के प्रोमोशन टूर पर उनके साथ जाने वाले सह-कलाकारों ​​पर भी नजर रखती हैं।इन दिनों इस जोड़े के बीच में कुछ भी सही नहीं चल रहा है।

​यही नही हाल ही में, भी जब अभिनेता की एक सह-अभिनेत्री ने एक पार्टी का आयोजन किया था तब भी ये अभिनेता इस पार्टी में नही गए। जबकि वह उस नाईट स्पॉट के आस-पास ही थे।

End of content

No more pages to load