छोटे पर्दे पर अनुपम के साथ नजर आएँगे ​शाहरुख

छोटे पर्दे पर अनुपम के साथ नजर आएँगे ​शाहरुख
​​किंग खान ने ​सबसे पहले जो शुरुआत की थी वह ​छोटे पर्दे ​से ही की थी। लेकिन आज वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर अभिनेता​ के पद पर खड़े हैं। वहीं वह एक बार फिर से छोटे पर्दे पर दिखेंगे।

​ ​छोटे पर्दे का यह शो अनुपम खेर का चैट शो होगा। जिसमें शाहरुख को विशेष तौर पर चैट शो ​के लिए आमंत्रित ​किया गया है। शाहरुख इस शो के एक एपिसोड के लिए शूटिंग करेंगे, ​जिसे जुलाई में कलर्स चैनल पर प्रसारित ​किया जाएगा।

​ शो से जुड़े सूत्रों के मुताबिक​,​ ​"​अनुपम अपने शो पर शाहरुख को लाने के लिए बहुत उत्सुक हैं, क्योंकि उनकी ख्याति पाने की कहानी सबसे प्रेरणादायक और प्रीतिकर कहानियों में से एक है।​"​

End of content

No more pages to load