​बिग बी पर उनकी सासू मां ने झला पंखा

​बिग बी पर उनकी सासू मां ने झला पंखा
​​महानायक अमिताभ बच्चन की सासू मां ने अपने अभिनेता दामाद को नए कपड़े, फल देकर और उन पर पंखा झलकर एक पुराने रिवाज​ ​'​जमाई श्रुस्ती​'​ को निभाया​। इसकी जानकारी बिग बी ने खुद दी है।

बच्चन ने गुरुवार तड़के अपनी बुधवार की दिनचर्या अपने ब्लॉग पर साझा की​। ​महानायक ने अपने ब्लॉग 'एसआरबच्चन डॉट टंब्लर डॉट कॉम' पर लिखा, "आज जमाई श्रुस्ती थी..सासू मां ने एक पूजा-अर्चना की और दामाद को भोग लगाया​।​ जया की मां ने बहुत स्नेह के साथ एक बांग्ला रिवाज निभाया​।​ वह यहां जलसा (अमिताभ के घर) आई हैं​।​"

उन्होंने लिखा, ​"​फल चढ़ाए गए​। नए कपड़े दिए​।​ दामाद की हवा करने के लिए हाथ वाले पंखे का प्रयोग किया..कितना पुराना रिवाज है​। मुझे पूजा के दौरान यह भी बताया गया कि यह रिवाज कैसे और क्यों शुरू हुआ, लेकिन मैं इसे समझ नहीं सका​।​"​

​ दिग्गज अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी 3 जून, 1973 को परिणय सूत्र में बंधे​ थे।

End of content

No more pages to load