​एक और गीत के लिए अपनी आवाज देंगे बिग बी

​एक और गीत के लिए अपनी आवाज देंगे बिग बी
​बिग बी एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'शामितभ' की शूटिंग में जुटे है। वहीं एक बार फिर से वह फिल्म में अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी आवाज भी देंगे।

इस से पहले '​चीनी कम​' और '​पा​'​ ​फिल्मों में गाना गाने के बाद वह अपनी आगामी फिल्म ​'​शामिताभ​' में गाने के लिए अपनी आवाज ​देंगे। ​अमिताभ ने इसकी जानकारी ट्विटर ​दी है।

"बाल्की और शामिताभ मिले, एक और गाना गाने को मिला, घबराहट हो रही है​,​ लेकिन अनुमान है कि गाना ही होगा।​"​

​'​शामिताभ​' में अमिताभ बच्चन के अलावा तमिल सुपरस्टार धनुष और कमल हसन की बेटी अक्षरा ​भी ​हैं।​

​ बच्चन पहले भी ​'​सिलसिला​'​ (रंग बरसे)​, ​'​बागबान​'​ (मैं यहां तु वहां)​,​ ​'​लावारिस​'​ (मेरे अंगने में)​, ​'​कहानी​'​ (एकला चलो रे) ​ जैसे गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं।

End of content

No more pages to load