​पंजाबी सीख रहीं हैं सोहा

​पंजाबी सीख रहीं हैं सोहा
​​सोहा अली खान इन दिनों लुधियाना के गंगराना गांव में 1984 के सिख विरोधी ​दंगों पर आधारित फिल्म की शूटिंग कर रही हैं ​। वह कहती हैं कि वह अपने किरदार के लिए पंजाबी सीख रही हैं​।​

​​शिवाजी लोतन पाटिल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक सिख दंपत्ति की जिंदगी दंगों में कैसे उजड़ गई, इसका यथार्थ चित्रण है​। ​ सोहा ने किरदार पर पकड़ बनाने के लिए सब कुछ किया​।

​वह अपने किरदार के लिए पंजाबी भी सीख​ रहीं हैं। ​सोहा ने बताया कि हां, मैं अपने किरदार के लिए पंजाबी सीख रही हूं और अपने वेश पर काम किया है ​। यह वास्तविक घटना पर आधारित फिल्म है​। उन्होंने कहा कि मुझे अपना नया लुक पसंद है ​। यह 1984 से बहुत मिलता है​।

बकौल सोहा, फिल्म में अभिनेता वीर दास मेरे पति की भूमिका में हैं​।​ वह एक मिलनसार सरदार हैं ​। उसके बाद चीजें आक्रामक हो जाती हैं​।​ यह वास्तव में एक रोमांचक फिल्म है, जो मेरी पसंदीदा शैली है।

16 मई को गंगराना में सोहा की शूटिंग स्वेच्छा से रोक दी गई थी​। इस बारे में सोहा ने बताया कि हम सभी शूटिंग के लिए तैयार थे, लेकिन प्रोडक्शन टीम ने सलाह दी कि चुनाव के नतीजे आ रहे हैं, ऐसे में शायद शूटिंग करना सुरक्षा के लिहाज से सही न हो​। ​ इसलिए हमने उस दिन शूटिंग न करने का निर्णय लिया​।​ वरना शूटिंग तो एकदम सुचारु रूप से चल रही है​।​

End of content

No more pages to load