​पुरस्कार निर्थक हैं : राम कपूर

​पुरस्कार निर्थक हैं : राम कपूर
जाने-माने अभिनेता राम कपूर छोटे पर्दे पर सफल रहे हैं और इन दिनों फिल्म प्रस्ताव लपकने में व्यस्त हैं। उनका कहना है कि वह पुरस्कारों को गंभीरता से नहीं लेते चूंकि सफलता रातों-रात मिलने वाली चीज नहीं है। ​​

​ ​ राम ने आईएएनएस को बताया​,​ ​"मैं पुरस्कारों को बहुत गंभीरता से नहीं लेता..वह सच में मदद नहीं करता। शुरुआत में​,​ मैं उन्हें पसंद करता था, लेकिन जब आपको 30 से 40 पुरस्कार मिल जाएं तो आप इन्हें गंभीरता से नहीं लेते।" ​​​​

​ उन्होंने कहा, "पुरस्कार अच्छा महसूस कराने के लिए अच्छे हैं या ये निर्थक हैं, चूंकि पुरस्कारों से आपका करियर आगे नहीं बढ़ता।" ​​

​ राम के लिए फिल्मोद्योग में इज्जत सबसे ज्यादा मायने रखती है। उन्होंने कहा ​,​ ​"मैं सफलता और असफलता से गुजरा और उसके बाद यहां पहुंचा। मैं टेलीविजन का तहेदिल से शुक्रगुजार हूं।" ​​

​ राम आगे साजिद खान निर्देशित 'हमशक्ल्स' फिल्म में नजर आएंगे।

End of content

No more pages to load