​बॉलीवुड अभिनेताओं और गायकों के बीच छिड़ी मैच की जंग

​बॉलीवुड अभिनेताओं और गायकों के बीच छिड़ी मैच की जंग
​हाल ही में आनंद कुमार की फिल्म 'देसी कट्टे' के लिए एक सद्भावना मैच का आयोजन किया गया था। जिसमें बॉलीवुड की कुछ नाम-चीन हस्तियों ने भी भाग लिया।

यह ​​टी-20 क्रिकेट मैच शुक्रवार रात ​को ​खेला गया​। 'देसी कट्टे' के निर्देशक आनंद कुमार के नेतृत्व वाली अभिनेताओं की टीम में सुनील शेट्टी ​जय भानूशाली और अखिल कुमार सरीखे नाम शामिल रहे​। वहीं मशहूर गायक कैलाश खेर के नेतृत्व वाली गायक टीम में शान​, मियांग चैंग​,पैपॉन​, परेश ​, नरेश कामथ और रवि त्रिपाठी शामिल रहे ​। ​वहीं ​मेहमानों की टोली में साशा आगा ​, सचिन गुप्ता​, अतुल पांडेय और आकृति कक्कड़ शामिल रहीं।

​ एक सूत्र के अनुसार​, "हर कोई अच्छे मूड में दिखा और जीत-हार से फर्क नहीं पड़ा।"

​कैलाश खेर ने कहा​, "यह मैच अर्से तक याद किया जाएगा।​" सुनील ने कहा, "मैं अर्से से सीसीएल (सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग) खेल रहा​ हूँ, लेकिन यह गायक-अभिनेता मैच लाजवाब है और मैंने कैलाश से कहा कि हमें ऐसे मैच और करने चाहिए।​"​

End of content

No more pages to load