पिता की पुण्यतिथि पर मुंबई लौटीं​ ​प्रियंका ​

पिता की पुण्यतिथि पर मुंबई लौटीं​ ​प्रियंका ​
कुछ ​ समय से ​प्रियंका चोपड़ा यूरोप में अपनी फिल्म ​'​दिल धड़कने दो​'​ की शूटिंग में व्यस्त थीं। ​लेकिन अब वह अपने पिता अशोक चोपड़ा की पहली पुण्यतिथि पर मुंबई लौट आई हैं।​

मुंबई में प्रियंका के घर के पास एक सड़क का नाम उनके पिता के नाम पर रखा जाएगा। उनके डॉक्टर पिता वर्ष 1997 में भारतीय सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में सेवानिवृत्त हुए। उनका कैंसर के चलते 10 जून​,​ 2013 को निधन हो गया​ था​।

​ उनके निधन के एक साल बाद अब यारी रोड पर एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा। प्रियंका ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा​, "जहां मन रमे वही जगह घर होती है।​ ​मुंबई में होना अच्छा है। मनोभावों से घबराहट हो रही है..हर तरह से चरम पर हैं..अभी भी एक सन्नाटा है​,​ जिसे समझा पाना मुश्किल है।​"

सड़क नामकरण समारोह में करीबी परिजनों और मित्रों के साथ ही उस गैर सरकारी संस्था के सदस्यों के शामिल होने की संभावना है​, जिससे अशोक चोपड़ा जुड़े हुए थे।​​

End of content

No more pages to load