​बच्चों के साथ डिज्नीलैंड में ऋतिक ने की मस्ती

​बच्चों के साथ डिज्नीलैंड में ऋतिक ने की मस्ती
​हाल ही में ​ऋतिक रोशन ​अपने दोनों बेटों रेहान और रिदान के साथ डिज्नीलैंड में ​पहुंचे जहाँ उन्होंने ​जमकर मस्ती की। अपने बेटों के साथ मस्ती भरे इस दिन की तस्वीर ऋतिक ने ट्विटर पर साझा की।

​ तीनों ने जीन्स और टीशर्ट ​और बेसबॉल कैप पहनी हुई थीं।​ ऋतिक ने तस्वीर के साथ पोस्ट में लिखा​,​ अनजाने रास्ते पर सफर करते हुए आपको कुछ समय रूकना चाहिए और एक तस्वीर लेनी चाहिए।

​ ​'​कृष 3​'​ के स्टार अभिनेता और उनकी पत्नी सुजैन ने बीते दिसंबर में अलग होने और 17 वर्ष पुराने संबंध को खत्म करने का फैसला किया था।

End of content

No more pages to load