​अब महिला प्रधान फिल्म में मारधाड़ करती दिखेंगी सोनाक्षी

​अब महिला प्रधान फिल्म में मारधाड़ करती दिखेंगी सोनाक्षी
​सोनाक्षी सिन्हा फ़िलहाल तो अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म 'हॉलिडे: ए सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी" की सफलता का लुत्फ़ उठाने में व्यस्त हैं। लेकिन इसके बाद अब वह एक महिला प्रधान तमिल एक्शन फिल्म के लिए भी शूटिंग करने जा रही हैं।

​इस फिल्म का निर्माण 'गजनी' और 'हॉलिडे' के निर्माता ए.आर. मुरुगादोस ही करेंगे, और उन्होंने इस फिल्म के लिए जिस अभिनेत्री को चुना हैं वह सोनाक्षी सिन्हा हैं।

​सोनाक्षी ने इसकी जानकारी ​माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ​देते हुए ट्वीट किया है, "यह आधिकारिक पुष्टि है! मेरी अगली फिल्म मारधाड़ से भरपूर एक महिला केंद्रित फिल्म है​। इसका निर्देशन 'गजनी' एवं 'हॉलीडे' के महान निर्देशक ए.आर. मुरुगादोस कर रहे हैं। हम नवंबर में शूटिंग शुरू कर रहे हैं​।"

मुरुगादोस फिलहाल तमिल फि ​​ल्म 'कठथी' की शूटिंग निबटाने में व्यस्त हैं, जो दीवाली पर रिलीज होनी है​। फिल्म में सुपरस्टार विजय मुख्य भूमिका में हैं।

End of content

No more pages to load