'फगली' की ​स्क्रीनिंग के लिए लेह जाने से टीम ने किया इंकार

'फगली' की ​स्क्रीनिंग के लिए लेह जाने से टीम ने किया इंकार
फिल्म निर्देशक कबीर सदानंद को सेना के जवानों के लिए अपनी आगामी फिल्म 'फगली' की विशेष स्क्रीनिंग करने के लिए अकेले ही लेह जाना पड़ा। फिल्म के मुख्य कलाकार मोहित मारवाह​,​ कायरा आडवाणी​,​ अरफी लांबा और मशहूर भारतीय मुक्केबाज विजेंद्र सिह फिल्म की स्क्रीनिंग में नहीं आए। स्क्रीनिंग विशेष रूप से सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए रखी गई थी।​

​ फिल्म के कलाकारों की अनुपस्थिति के बारे में सदानंद ने कहा​,​ लेह की उस ऊंचाई पर सामान्य रूप से सांस लेना एक समस्या है। उस ऊंचाई पर एक व्यक्ति को तापमान के हिसाब से स्वयं को उसके अनुकूल बनाने की जरूरत है।​

​ उन्होंने कहा​,​ और मेरे कलाकारों के पास उसके लिए समय नहीं था। वह मैदानी क्षेत्र में फिल्म का प्रचार करके पूरी तरह थक चुके थे। लेह में सैनिकों के लिए रखी गई स्क्रीनिंग जबर्दस्त रूप से सफल रही।​

​​​ सदानंद ने कहा, जवानों को मेरी फिल्म दिखाना सबसे यादगार अनुभवों में से एक है। उन्होंने कहा कि 'फगली' एक ऐसी फिल्म है, जिसने उन्हें गौरवान्वित किया। यह इत्तेफाक ही है कि कलाकारों ने लेह में 'फगली' की शूटिंग की और वे फिल्म प्रचार और रिलीज संबंधी काम निबटाने के बाद लेह में छुट्टियां मनाने के लिए जाना पसंद करेंगे। 'फगली' कल रिलीज हो रही है।

End of content

No more pages to load